आइए इसमें हम जानेंगे- 0 से 6 माह तक के बच्चों में शीघ्र व केवल स्तनपान
Baby Nutrition 0-6 Months -Breast Milk offers the Best Nutritional Start
जन्म के तुरंत बाद स्तनपान एवं छह माह तक केवल मां का दूध देने से शिशु को सभी पोषक तत्व मिलते हैं और शिशु बीमारियों से बचा रहता है इसका विकास सही होता है |
समूह चर्चा के दौरान पता चलता है बहुत सी माता अपने शिशु को 6 माह से पहले ही कुछ अन्य के दाने मुंह में डाल देती है, जो कि गलत है ,
स्तनपान कब आरंभ करना चाहिए और कब तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए ?
जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के अंदर नवजात शिशु को स्तनपान कराएं , इससे दूध भी जल्दी उतरता है जो मां के दूध की निरंतरता बन जाती है,
शिशु को उचित पोषण भी मिलता है,
शिशु को 6 माह तक केवल मां का दूध दे पानी भी नहीं दे,
मां के दूध में शिशु की आवश्यकता अनुसार पानी होता है |
क्या बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ और भी देना चाहिए यह Question आता है
शिशु को पानी, घूटी, शहद ,चीनी का पानी, गाय या भैंस का दूध आदि कुछ भी नहीं पिलाएं ,केवल मां का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसको खीश कहते हैं , जरूर दें यह बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है वह संक्रमण से बचाव करता है
डॉक्टर के निर्देशानुसार आवश्यकता पड़ने पर ओ आर एस (ORS), वैक्सीन, विटामिन, MINERAL, का सिरफ दे सकते हैं |
माँ और बच्चे को स्तनपान से क्या लाभ हैं ?
Breastfeeding कराने से मां को लाभ -
*जन्म के तुरंत बाद स्तनपान से गर्भाशय सिकुड़ने में सहायता मिलती है |
* प्रसव पश्चात प्लेसेंटा जल्द बाहर आता है |
* प्रसव के बाद अधिक खून बहने का खतरा घट जाता है |
स्तनपान से Newborn baby को लाभ-
* मां का दूध 6 माह तक शिशु के मानसिक एवं शारीरिक विकास (Mental and Physical) के लिए संपूर्ण आहार है |
* मां का दूध उसको रोगों से बचाता है
* चाइल्ड को मां के शरीर से गर्माहट मिलती है
* माता और शिशु में घनिष्ठ और स्नेह और और संबंध बनता है
दूध पिलाते समय मां और बच्चे की अवस्था क्या होनी चाहिए ?
मां आराम से अपने पीठ का सहारा देते हुए बैठे और बच्चे को कमर एवं निचले भाग से सहारा देकर पकड़े,
बच्चे को शरीर का चेहरा मां के शरीर की तरफ मुड़ा हो,
दूध पीते समय बच्चे का निचला ओठं नीचे की ओर झुका हुआ हो और मुख बड़ा खुला हुआ हो एवं नाक मां के स्तन को छू रही हो | मां के स्तन का अधिकतर भूरा भाग बच्चे के मुंह के अंदर हो तथा बच्चे के दूध गटकने की आवाज सुनाई दे |
मां का दूध शिशु के लिए पर्याप्त है इसका पता कैसे करें ?
* Newborn baby 24 घंटे में कम से कम 6 बार पेशाब करता करता हो,
* ठीक से सोता एवं एवं खेलता हो |
* शिशु का वजन बढ़ रहा हो |
स्तनपान के दौरान मां के दूध की पर्याप्त मात्रा कैसे बनाएं रखें ?
आवश्यकता है कि Mother द्वारा शिशु को बार - बार दूध पिलाएं,
जब भी बच्चा चाहे ,
दिन और रात दोनों समय
मां के दूध के बच्चे को 0 से 6 महीने तक ऊपर से कुछ भी नहीं दें, पानी भी नहीं |
Important:-
World Breastfeeding Week 2020 will begin on
Saturday, 1 August
and ends on
Friday, 7 August
"World Breastfeeding Week is celebrated every year from 1 to 7 August to encourage breastfeeding and improve the health of mothers and babies. It commemorates the Innocenti Declaration signed in
August 1990 by government policymakers, WHO, UNICEF and other organizations to protect, promote and support breastfeeding."


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें